Hathras News: मुरसान स्टेशन पर रात में नहीं ठहती कोई ट्रेन, रेलवे प्रशासन से की ठहराव की मांग

[ad_1]

No train stops at Mursan station at night

मुरसान रेलवे स्टेशन, हाथरस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हाथरस में कस्बा मुरसान के रेलवे स्टेशन पर रात में किसी ट्रेन का ठहराव नहीं है। इससे लोगों को रात में आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन को पत्र लिखकर रात में ट्रेनों का ठहराव शुरू करने की मांग की है।  

मथुरा-कासगंज की ओर आने जाने के लिए रात में 10 बजे एक एक्सप्रेस ट्रेन है। लेकिन इसका ठहराव मुरसान रेलवे स्टेशन पर नहीं है। लोगों का कहना है कि रात्रि में आने जाने के लिए ट्रेन नहीं होने से लोगों को बाहर जाने के लिए खुद के वाहनों या टैक्सी का इस्तेमाल करना पड़ता है। रात्रि के समय रोडवेज बस भी बहुत कम आती आती हैं। जबकि मुरसान क्षेत्र के काफी संख्या में लोगों को रोजाना आवागमन होता रहता है। 

इसके अलावा ग्रामीणों का कहना है कि मुरसान रेलवे स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज नहीं होने से लोगों को ट्रैक पार कर एक से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाना पड़ता है। इससे हादसे का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने फुटओवर ब्रिज और मथुरा-बरेली मार्ग पर एक गेट निकालने के लिए रेलवे प्रशासन से मांग की है। 

मुरसान रेलवे स्टेशन पर शाम 7 बजे के बाद किसी भी ट्रेन का ठहराव नहीं है। अगर रात दस बजे वाली एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव हो जाए तो रोजाना सैकड़ों की संख्या में आने जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। – मोनू ठाकुर

मुरसान सहित क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में लोग रात्रि में सफर करते हैं। लेकिन रात्रि में मुरसान रेलवे स्टेशन पर किसी ट्रेन का ठहराव नहीं है। रात में ट्रेनों का ठहराव होना चाहिए। – संजय चौहान

मथुरा-बरेली मार्ग की ओर मुरसान रेलवे स्टेशन का कोई गेट नहीं है। लोगों को काफी दूरी तय कर स्टेशन पर आना पड़ता है। रेलवे प्रशासन को इस ओर भई एक गेट का निर्माण कराना चाहिए। – सुरेश प्रजापति 

मथुरा-बरेली मार्ग की ओर स्टेशन का गेट में होने के कारण सैकड़ों लोग दीवार से फांदकर आते-जाते रहते हैं। कई बार लोग चोटिल भी हो चुके हैं। यात्रियों की निकासी के लिए यहां एक गेट बनना चाहिए। – दिगंबर सिंह

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *