Varanasi Accident: स्कूटी सवार महिला का सिर ट्रक ने कुचला, बेटी को स्कूल लेने जा रही थी, मचा कोहराम

[ad_1]

Varanasi Accident: Scooty rider woman's head crushed by truck, was going to take daughter to school

घटनास्थल पर मौजूद लोग और पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बड़ागांव थाना क्षेत्र के कोईराजपुर मोड़ पर सोमवार को दोपहर बाद बेटी को स्कूल लेने के लिए जा रही  एक महिला को गैस सिलेंडर लदी ट्रक ने कुचल दिया। सिर पर ट्रक चढ़ने के चलते महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतका की लाश को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना देने के साथ ही पीएम की कार्रवाई में जुटी है।

यह भी पढ़ें- Varanasi: वीडियो बनाते समय डिवाइडर से टकराई कपल की बाइक, ओवरब्रिज से नीचे सड़क पर गिरी, JE की मौत

जानकारी अनुसार शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी राकेश श्रीवास्तव की पत्नी सिपाली श्रीवास्तव (38) सोमवार दोपहर में स्कूटी से कोईराजपुर, हरहुआ स्थित एक निजी स्कूल में 9वीं में पढ़ने वाली अपनी बेटी आकांक्षा श्रीवास्तव को लेने के लिए जा रही थी। महिला कोईराजपुर मोड़ से आगे बढ़ रही थी, उसी समय वाराणसी से बाबतपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार सिलेंडर लदे ट्रक ने उसे धक्का मार दिया। धक्का लगने के बाद महिला दाहिनी तरफ गिर गई और सिर ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। ट्रक चालक महिला के सिर को कुचलते हुए ट्रक लेकर घटनास्थल से भागते हुए हरहुआ पुलिस चौकी पर पहुंच गया। हरहुआ पुलिस चौकी पर पहुंचने के बाद ट्रक चालक ने पुलिसकर्मियों से बताया कि एक महिला को उसने टक्कर मार दी है। उसके बाद पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेते हुए घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटनास्थल से महिला की लाश को कब्जे में लिया गया। उसके बाद महिला के मोबाइल पर स्कूल से फोन आया तो महिला की शिनाख्त हुई। शिनाख्त के बाद पुलिस द्वारा महिला के परिजनों को फोन करके सूचित किया गया। परिजनों के पहुंचने के बाद महिला की लाश को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हेलमेट भी नहीं बचा सका जान

स्कूल के लोगों ने बताया कि महिला की दो बेटियां स्कूल में पढ़ती हैं। छोटी बेटी मीठी श्रीवास्तव को लेने के लिए महिला दोपहर में स्कूल आई थी और बच्ची को घर पहुंचाने के बाद दोपहर बाद दूसरी बेटी को स्कूल से लेने के लिए आ रही थी। महिला हेलमेट लगाई थी लेकिन ट्रक का पहिया चढ़ने के चलते हेलमेट टूट गया और उसके सिर कुचल गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *