[ad_1]

कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी के दूसरे दलों से गठबंधन को लेकर कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने निशाना साधा है। कहा कि भाजपा के लिए राजनैतिक नैतिकता और मर्यादा सिर्फ दिखावा बनकर रह गया है। ऐसा कर भाजपा केवल 2024 का चुनावी समीकरण साधने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें- Ghazipur Accident: चलते डंपर का निकला पहिया, रास्ते से गुजर रही छात्राओं से टकराया, एक की मौत, दूसरी रेफर
लहुराबीर स्थित आवास के कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि मौजूदा समय में भाजपा और सुहेलदेव राजभर की पार्टी सुभासपा के साथ जो गठबंधन हुआ है वह कहीं से भी पवित्र नहीं कहा जा सकता है । 2024 के लोकसभा चुनाव और उसकी तैयारियों के बारे में पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी कहते हैं कि एक अकेला सब पर भारी, जबकि हकीकत यह है कि भाजपा के गठबंधन में कुल अड़तीस दल हैं। उसके एकमात्र नेता पीएम नरेंद्र मोदी हैं जबकि कांग्रेस गठबंधन में कुल 26 दलों के नेता हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में पूरे देश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों और उनके नेताओं के सहयोग से बनाया जा रहा है । यह गठबंधन एक समान विचारधारा ने विश्वास रखने वाली पार्टियों के समवेत प्रयास से बनाया जा रहा है ।
[ad_2]
Source link