[ad_1]

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में राजकुमार यादव के परिजनों का बयान लेती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मुकीमगंज निवासी व्यवसायी राजकुमार यादव (43) बुधवार को जिंदगी से जंग हार गए। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। सारनाथ थाना क्षेत्र के तिलमापुर में रंगीलदास पोखरा चौराहा के समीप शुक्रवार सुबह बाइक से आए नकाबपोश बदमाशों ने राजकुमार यादव को तीन गोली मारी थी। पुलिस ने घटना की वजह जमीन विवाद की पुरानी रंजिश बताई है।
व्यवसायी की पत्नी ज्योति यादव की तहरीर पर सारनाथ थाने की पुलिस ने राजकुमार के छोटे भाई व आदमपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर विजय यादव सहित आठ आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास व आपराधिक षड्यंत्र रचने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। विजय यादव इस समय गाजीपुर जेल में बंद है।
छोटे बेटे के स्कूल से घर लौट रहे थे राजकुमार
आदमपुर थाना क्षेत्र के मुकीमगंज निवासी राजकुमार यादव जमीन की खरीद-बिक्री के साथ ही ट्रांसपोर्ट का भी काम करते थे। राजकुमार रोजाना की तरह बीते शुक्रवार सुबह लेढ़ूपुर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले अपने छोटे बेटे कार्तिकेय को स्कूटी से छोड़ने गए थे। उसे छोड़कर लौटते समय रंगीलदास पोखरा चौराहा के समीप बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने राजकुमार को गोली मार दी।
[ad_2]
Source link