[ad_1]

मृतक जमीन कारोबारी सुनील साहू
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यह थी घटना
घटना बिहटा थाना क्षेत्र के अम्हारा गांव की है जब 9 जुलाई की देर शाम बिहटा के अम्हारा गांव में अपराधियों ने जमीन कारोबारी सुनील साहू को उसके घर के पास ही गोलियों से भून डाला था। उस वक्त अपराधियों ने सुनील साहू को बैक टू बैक 9 गोलियां मारी थी। इस हादसे में सुनील साहू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। घटना के बाद इस मामले को लेकर बिहटा थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
ऐसे खुला राज
दानापुर पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव घीमन ने बताया कि घटना की जांच शुरू हुई तो सबसे पहले पुलिस ने मृतक सुनील साहू के मोबाइल के कॉल और व्हाट्सएप की जांच पड़ताल की गई। इसी क्रम में पुलिस को सुनील साहू के साथ एक महिला की कई आपत्तिजनक फोटो मिली। जब उन्होंने उस महिला के बारे में छानबीन और पूछताछ शुरू किया तो यह बात सामने आई कि वह महिला उसके दोस्त रमेश कुमार की पत्नी है। फिर पुलिस ने रमेश और उसकी पत्नी दोनों से सख्ती से पूछताछ की। पुलिस की सख्ती के सामने दोनों टूट गए और फिर सामने आया हत्या का कारण।
दोस्त की पत्नी से था नाजायज संबंध
पुलिस को रमेश कुमार ने बताया कि सुनील साहू जमीन का कारोबार किया करता था। इसी क्रम में रमेश कुमार को उससे हुई। रमेश से दोस्ती होने के बाद सुनील रमेश के किराना दुकान पर आने जाने लगा। रमेश के दुकान पर आने जाने के क्रम में सुनील साहू की नजर रमेश की पत्नी पर पड़ी और फिर धीरे-धीरे दोनों के बीच हंसी मजाक होते होते मामला प्रेम प्रसंग में बदल गया। कहते हैं इश्क मुहब्बत छिपाए नहीं छिपते इसलिए कुछ दिन के बाद इस बात की भनक रमेश को लगी गई। मामला खुलने के बाद उसने अपनी पत्नी को काफी डांट फटकार लगाईं। साथ ही रमेश ने अपने दोस्त सुनील साहू को भी काफी बुरा भला कहा।
एक लाख रुपए की दे डाली हत्या की सुपारी
रमेश को जब यह पता चला कि सुनील साहू ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बना रखा है, तो रमेश ने सुनील साहू को रास्ते से हटाने को ठान लिया। इसके लिए रमेश ने आरा, नौबतपुर और बिहटा के अपराधियों से मिलकर एक लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या की साजिश रच डाली। हत्या के 10 दिन बाद पुलिस ने इस साजिश का खुलासा बुधवार को कर दिया है। हत्या की साजिश रचने वाले मुख्य किरदार को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस अब उनसे हत्यारों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पूछताछ कर रही है।
[ad_2]
Source link