Himachal: विक्रमादित्य ने एनएचएआई से मांगी वित्तीय मदद, प्रतिभा संग केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से भी मिले

[ad_1]

Vikramaditya Singh seeks financial assistance from NHAI, also meets Union Rural Development Minister

सांसद प्रतिभा सिंह व मंत्री विक्रमादित्य सिंह से केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से भेंट
– फोटो : संवाद

विस्तार


लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव से भेंटकर बाढ़ और बादल फटने से राष्ट्रीय राजमार्गों को हुए नुकसान के बारे में अवगत कराया। उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों के पुनर्निर्माण के लिए एनएचएआई को प्रेषित किए गए अनुमानों के अनुसार निधि के आवंटन का आग्रह किया। विशेष रूप से मनाली में ब्यास नदी के बाएं किनारे, चक्की-पठानकोट पुल और मनाली मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग और अन्यों के लिए प्रेषित अनुमानों के लिए निधि आवंटन में उनसे व्यक्तिगत हस्तक्षेप का आग्रह भी किया।

विक्रमादित्य सिंह ने मनाली-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग, नालागढ़ पुल के साथ-साथ प्रदेश के अन्य पुलों, सड़कों की तीव्र बहाली और मरम्मत का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़े हैं। इनमें राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनाली-मंडी-स्वारघाट सड़क के साथ-साथ पंडोह, भुंतर, कुल्लू, रायसन, कटराईं और मनाली क्षेत्र के समीप स्थित पुल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि चक्की-पठानकोट पुल पर यातायात को पुनः बहाल करने के लिए मरम्मत कार्य करने का मामला उठाया। एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने लोक निर्माण मंत्री को प्रदेश में सड़कों की बहाली और मरम्मत कार्य के लिए शीघ्र निधि जारी करने का आश्वासन दिया।

पीएमजीएसवाई फेज-3 में 2500 किलोमीटर सड़कों की मंजूरी जल्द

 विक्रमादित्य सिंह ने सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सचिव अनुराग जैन से भी भेंट की। उन्होंने जैन को बताया कि केंद्रीय सड़क अधोसंरचना निधि के तहत विभिन्न सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है जो जल्द ही मंत्रालय को प्रेषित की जाएगी। इनमें रंगस-बड़सर सड़क वाया मैहरी के विस्तारीकरण, नेरचौक-रत्ती-कलखड़ सड़क, छैला-नेरीपुल-यशवंतपुर-ओच्छघाट, कुम्हारहट्टी सड़क, टिक्कर-जरोल-गाहन-ननखड़ी-कमादी सड़क के स्तरोन्नयन कार्य आदि शामिल है। जैन ने उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है। विक्रमादित्य ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत फेज तीन में 2500 किलोमीटर सड़कों का निर्माण होना है। इसको लेकर केंद्र सरकार जल्द ही 28 सौ करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने जा रही है। इससे प्रदेश में कई गांव सड़क सुविधा से जुड़ पाएंगे।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से भी मिले

विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को नई दिल्ली में सांसद प्रतिभा सिंह के साथ केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की। कहा कि हिमाचल को बहुत जल्द प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना फेज-3 में 2500 किलोमीटर के लिए 2800 करोड़ की स्वीकृति मिलने वाली है। इससे प्रदेश की सड़कों का उद्धार होगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *