[ad_1]

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घटना मीनापुर थाना क्षेत्र के भाव छपरा चौड़ की है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव गांव के हाई स्कूल के पीछे केले के बागीचे में मिला है। घटनास्थल से बिना नंबर प्लेट की एक अपाचे मोटरसाइकिल, एक एटीएम कार्ड और चार खोखा बरामद हुआ है। उसके बाद पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस शव के पहचान के लिए प्रयास कर रही है। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक के सिर में कई गोलियां मारी गई है।
[ad_2]
Source link