Kullu Floods: ब्यास की बाढ़ में बह गए थे नौसेना के तीन अफसर, दो के शव बरामद, एक लापता

[ad_1]

Three Navy officers swept away in kullu Beas flood, bodies of two recovered, one missing

ब्यास नदी में बाढ़(फाइल)
– फोटो : संवाद

विस्तार


 हिमाचल के प्रदेश जिला कुल्लू में बाढ़ से चारों ओर तबाही नजर आ रही है। बाढ़ से मनाली तथा पार्वती घाटी के मणिकर्ण व कसोल में कई वाहन भी बह गए हैं। कई लोगों के बहने की आशंका है। इसमें मनाली घूमने आए भारतीय नौ सेना के तीन अफसर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि इनमें दो की मौत हो गई है और एक लापता चल रहा है। जानकारी के अनुसार लुधियाना, गाजियाबाद और कानपुर से तीन नेवी अफसर आठ जुलाई को घूमने के लिए मनाली पहुंचे थे। नौ और दस जुलाई को ब्यास में आई बाढ़ की सूचना जब उनके परिजनों को मिली तो संपर्क करने पर तीनों के फोन बंद आ रहे थे।

लापता अमित की एक महिला दोस्त ने बताया कि कानपुर का रहने वाला उनका दोस्त लापता चल रहा है। जबकि उसके दो साथी निखिल सक्सेना (33) निवासी कवि नगर गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश तथा अमन शर्मा (31) लुधियाना के शव पुलिस को बरामद हुए हैं। जबकि, लापता अधिकारी की पहचान अमित जाधव पुत्र विजय कुमार जाधव 5/32 नगर महापालिका कालोनी दादा नगर कानपुर के तौर पर हुई है। निखिल का शव नौ जुलाई को मिला था। परिजनों की सहमति से उसका अंतिम संस्कार मनाली में ही कर दिया गया था।

ब्यास में चलाया जा रहा तलाशी अभियान

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने कहा कि पुलिस को मनाली से रायसन तक जो शव मिले हैं, उनकी पहचान के बाद परिजनों को सौंपा गया है। इसके लिए पुलिस, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने ब्यास नदी में तलाशी अभियान चलाया है। पुलिस को 23 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। वहीं कुल्लू पुलिस को ब्यास नदी में अभी तक करीब 25 लोगों के शव बरामद हुए हैं। अधिकतर की पहचान भी हो गई है।

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *