जम्मू कश्मीर: अब 24 घंटे मिलेगा बिजली कर्मी, ठेका देगा विभाग, हर तरह की मरम्मत करेगी कंपनी

[ad_1]

Jammu Kashmir: Now electricity workers will be available 24 hours department will give the contract

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


बिजली महकमा अब हर क्षेत्र में जरूरत के हिसाब से कर्मियों पर पैसा खर्च करेगा। कर्मियों की कमी वाले क्षेत्र में विभाग दिहाड़ीदार की जगह कुशल कर्मियों की सेवा लेगा। यह सेवाएं कुशल कर्मी मुहैया कराने वाली एजेंसियों व कंपनियों से ली जाएंगी। 

इसकी शुरूआत शहर के गांधी नगर इलेक्टि्क सब डिविजन-2 से की जा रही है। जम्मू विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जेपीडीसीएल) की ओर से नामी कंपनियों और एजेंसियों से कुशल कर्मियों की सेवाएं मांगी गई है। विभाग के नियमों पर जो कंपनी खरा उतरेगी, उसको दो से तीन साल का ठेका दिया जाएगा। यह कर्मी बिजली की मरम्मत के लिए 24 घंटे हाजिर रहेंगे। 

आपातकाल में इनकी सेवाएं 11 केवी के ट्रांसफार्मरों और बिजली की एचटी एलटी तारों की सप्लाई में आने वाले फाल्ट ठीक करने में ली जा सकेंगी। इलेक्ट्रिक सब डिविजन 2 में 1.2 करोड़ रुपये का ठेका दिया जा रहा है। इससे शहर के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई दुरूस्त होगी। कहीं पर भी छोटे फाल्ट अब यही कर्मी ठकी करेंगे। बता दें कि विभाग के कर्मी इसका विरोध भी कर रहे हैं।

हम कहीं निजी लाइनमैन नहीं रख रहे : एमडी

जम्मू विद्युत वितरण निगम लि. के एमडी का कहना है, कुछ लोगों को गलतफहमी हो गई है। हम कोई निजी लाइनमैन नहीं रख रहे। जहां काम है, वहां हम कुछ समय के लिए ठेके पर सेवाएं ले रहे हैं। अगर किसी वर्कशाप में जरूरत है तो वहां ठेके पर काम करवा लेते हैं। हर क्षेत्र में 100 कर्मियों को रखने का कोई प्रस्ताव नहीं है।

क्षेत्र के हिसाब से की जाएगी नियुक्ति

हर क्षेत्र की जरूरत के हिसाब से कुशल कर्मियों को रखा जाएगा। जहां जरूरत होगी, वहीं का ठेका दिया जाएगा। जब काम खत्म हो जाएगा, तो सेवाएं भी समाप्त कर दी जाएंगी। हर जगह ऐसा ही है। विभाग को जहां काम करवाना होगा। वहां हम सेवाएं ले लेंगे।  – अनंत तयाल, एमडी, जेपीडीसीएल।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *