मणिपुर हिंसा : केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल, पश्चिम बंगाल और राजस्थान में महिला उत्पीड़न पर कांग्रेस चुप क्यों

[ad_1]

Cabinet minister Sadhvi Niranjan Jyoti raises question on congress over women security.

कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कांग्रेस राजस्थान और पश्चिम बंगाल में हो रही महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर चुप क्यों है? वहां के मुद्दे पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कब ट्वीट करेंगे? केंद्रीय मंत्री लखनऊ में केंद्रीय रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं।

उन्होंने कहा कि मणिपुर मामले में हम संसद में चर्चा के लिए तैयार हैं। दोनों सदनों में इसके बारे में बताया भी गया है लेकिन विपक्ष सड़क पर मुद्दा उठा रहा है और सदन से भाग रहा है। मणिपुर मामले में सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर भी अपना मत स्पष्ट कर दिया है।

ये भी पढ़ें – लोकसभा चुनाव 2024: 2019 में हारी हुई 16 सीटों पर भाजपा का मुख्य फोकस, प्रभारी व विस्तारकों से चर्चा जारी

ये भी पढ़ें – बहराइच, श्रावस्ती व बलरामपुर की आधी आबादी आज भी गरीब, ये दो हैं यूपी के सबसे अमीर जिले

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा हुई। वहां लोगों के घर जलाए गए। राजस्थान में महिला उत्पीड़न पर सवाल उठाने वाले मंत्री को ही बर्खास्त कर दिया गया। क्या वहां की महिला महिला नहीं है?

उन्होंने कहा कि अधीर रंजन चौधरी कह रहे हैं कि पश्चिम बंगाल में संविधान का पालन नहीं हो रहा है। कानून का राज नहीं है। इस पर कांग्रेस चुप क्यों है? कांग्रेस में कोई आवाज नहीं उठा सकता है। हाल ही में बिहार में भाजपा कार्यकर्ता को पीट-पीटकर मार दिया गया। इन मामलों पर विपक्ष क्यों नहीं बोल रहा है?

उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन में चर्चा करे सरकार तैयार है। काशी विश्वनाथ मामले में उन्होंने कहा कि न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही सच सामने आएगा। उन्होंने महिलाओं के उत्पीड़न पर कांग्रेस को आत्ममंथन करने की सलाह दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *