[ad_1]

Sachin and Seema Haider love story
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी लगातार सुर्खियों में हैं। सीमा हैदर यूपी एटीएस की पूछताछ में यह कबूल कर चुकी है कि वह सचिन से बेहद प्यार करती है, उसी के लिए वह भारत आई है। अब वह पाकिस्तान वापस नहीं जाएगी।
इस बीच सीमा-सचिन के रिश्तों को लेकर एक और नया खुलासा हुआ है। सीमा-सचिन के बीच रिश्ता सिर्फ प्यार ही नहीं, टकराव भी होते रहते थे। आंबेडकर नगर में किराए के मकान में रह रहे सीमा और सचिन के मकान मालिक ने बड़ा दावा किया है। मकान मालिक का दावा है कि सचिन पाकिस्तानी महिला सीमा की पिटाई भी करता था।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मकान मालिक ने कहा कि सीमा और सचिन के बीच कभी-कभी विवाद भी होता था। मकान मालिक ने दावा किया कि सीमा बीड़ी पीती थी। सचिन के मना करने पर भी वह इस बुरी आदत से बाज नहीं आती थी। इसको लेकर सचिन उसकी पिटाई भी करता था।
उधर, सीमा-सचिन के पड़ोस में रहने वाली महिला की ऐसी जानकारी देते हुए वीडियो वायरल हो रही है। सीमा ने सचिन से बीड़ी पीने को लेकर झगड़े की बात कही थी। वहीं, सोशल मीडिया सीमा हैदर के वकील एपी सिंह का बयान भी वायरल हो रहा है। एसपी सिंह का कहना है कि पहले सीमा पार से गोलियां आतीं थी, अब डोली आई है, सीमा का प्यार सच्चा है।
[ad_2]
Source link