[ad_1]
Harley Davidson X400 Vs Royal Enfield Classic 350 : मोटरसाइकिलों की दुनिया में रायल एनफील्ड बुलेट की अपनी अलग ही बात है, लेकिन हार्ले डेविडसन भी कुछ कम नहीं है. दुनिया का कोई भी बाइक राइडर ऐसा नहीं होगा, जिसे रायल एनफील्ड की बुलेट और हार्ले डेविडसन की बाइक ललचाती नहीं होगी. मोटरसाइकिलों में ये दोनों करीब 100 साल से अधिक पुराने ब्रांड हैं. रायल एनफील्ड जहां शानदार शाही सवारी और दमदार आवाज के लिए प्रसिद्ध है, तो हार्ले डेविडसन अपने दमदार इंजन और आकर्षक लुक के लिए जानी जाती है. जहां तक भारत की बात है, तो आज भी रायल एनफील्ड बुलेट करीब-करीब प्रत्येक भारतीयों को ललचाती है. घरेलू बाजार में हार्ले डेविडसन ने रायल एनफील्ड को सीधी टक्कर दी है, लेकिन रायल एनफील्ड भी उसे टक्कर देने के लिए क्लासिक 350 बुलेट का नए वेरिएंट को लॉन्च करने जा रही है और संभावना है कि वह 30 अगस्त तक इसे लॉन्च कर देगी. तो आइए, जानते हैं कि मोटरसाइकिलों की सवारी में कौन बेहतर है.
[ad_2]
Source link