[ad_1]

भारी बारिश से तबाही।
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बारिश का कहर लगातार जारी है। शनिवार को ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रदेश में भारी बारिश से जगह-जगह तबाही हुई है। भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग लापता बताए जा रहे हैं। मौसम विभाग केंद्र की ओर से प्रदेश के कई भागों में चार दिनों तक भारी बारिश का येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 23 व 24 जुलाई के लिए येलो, जबकि 25 व 26 जुलाई के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इस दौरान राज्य के अधिकतर भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 28 जुलाई तक मौसम खराब बना रहने के आसार हैं।

कहां कितनी बारिश
स्टेशन बारिश(मिलीमीटर में)
श्रीरेणुका जी 195
पच्छाद 103.3
नाहन 91.4
चौपाल 90
सुंदरनगर 87.7
बड़सर 88.0
सोलन 86
अर्की 70
रोहड़ू 70
मनाली 63
घमरूर 62.4
कसौली 62
संगड़ाह 60
राजगढ़ 54
कंडाघाट 50
बांगतू 46.6
गुलेर 44.4
जोगिंद्रनगर 42
स्थानीय लोग व सैलानी इन बातों का ध्यान रखें
- नदी-नालों से दूर रहें।
- अपने गंतव्य के लिए रवाना होने से पहले मार्ग पर ट्रैफिक की जांच करें।
- इस संबंध में जारी की गई किसी भी यातायात सलाह का पालन करें।
- उन क्षेत्रों में जाने से बचें जहां अक्सर जलभराव की समस्या होती है।
- संबंधित विभागों की ओर से जारी सलाह और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
- असुरक्षित भवनों-स्थानों में रहने से बचें।
[ad_2]
Source link