Uttarakhand: सीएम के कुर्सी पर बैठाते ही भावुक हुए मेयर, इस प्रण की वजह से 56 महीनेे तक बनाई थी सत्ता से दूरी

[ad_1]

CM Dhami reached rudrapur mayor became emotional as soon as he sat on the chair took a vow Uttarakhand news

कुर्सी पर बैठते ही भावुक हुए मेयर
– फोटो : Amar ujala

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे रविवार सुबह रुद्रपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नगर निगम में बनी बिल्डिंग और सीबीजी प्लांट का शुभारंभ किया। निगम में उन्होंने राज्य के पहले सीबीजी प्लांट के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ें..Uttarakhand Weather News: प्रदेशभर में आज और कल भारी बारिश,  मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

सीएम धामी ने इसके बाद रुद्रपुर के नगर निगम में मेयर को कुर्सी पर बैठाया। 56 महीनों के बाद कुर्सी पर बैठने पर मेयर रामपाल सिंह भावुक हो गए। नजूल का मामला हल होने तक रामपाल सिंह ने कुर्सी में नहीं बैठने का प्रण लिया था। अब नजूल भूमि का मामला हल हुआ तो वह कुर्सी पर बैठे। इस दौरान रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और विधायक शिव अरोरा मोजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसके बाद अब नई दिल्ली के दौरे पर निकलेंगे। वह केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी व अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। नई दिल्ली के पिछले दौरे में उन्होंने गडकरी से मुलाकात का समय लिया था। लेकिन दिल्ली से बाहर होने की वजह से मुलाकात नहीं हो पाई थी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *