Gyanvapi Case: कल से शुरू हो सकता है ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिक सर्वे, डीएम ने बुलाई अधिवक्ताओं की बैठक

[ad_1]

Scientific survey of Gyanvapi may start from monday varanasi commissioner called meeting

ज्ञानवापी परिसर में पिछले साल मई में भी हुआ था सर्वे
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वाराणसी के ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य स्थानों का वैज्ञाानिक सर्वे सोमवार से शुरू हो सकता है। मामले को लेकर डीएम एस राजलिंगम ने पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन के कैंप कार्यालय पर अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई है। बताया जा रहा है कि इसमें एएसआई टीम भी शामिल होगी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं है। वाराणसी कचहरी क्षेत्र में हलचल तेज हो गई है। 

शुक्रवार को ही जिला जज की अदालत ने एएसआई को ज्ञानवापी परिसर स्थित सील वजूखाने को छोड़कर शेष अन्य स्थानों का वैज्ञाानिक सर्वे का आदेश जारी किया था। जज ने कहा था कि वैज्ञानिक जांच कर यह बताएं कि क्या मस्जिद मंदिर के ऊपर बनी है। शुक्रवार को सुनाए गए सात पन्ने के आदेश में कोर्ट ने एएसआई को 11 बिंदुओं पर सर्वे करने को कहा है। साथ ही निर्देश दिया गया था कि चार अगस्त तक सर्वे रिपोर्ट कोर्ट में पेश करें। सुनवाई भी इसी दिन होगी।

ये भी पढ़ें:  दो वर्ष पहले भी हुआ था ज्ञानवापी के सर्वे का आदेश, हाईकोर्ट में 25 जुलाई को सुनवाई

रविवार देर रात एएसआई टीम की दिल्ली से वाराणसी आने की सूचना आई। इसके थोड़ी ही देर बाद पता चला कि मंडलायुक्त ने ज्ञानवापी मामले से संबंधित अधिवक्ताओं की बैठक बुलाई है। चर्चा है कि सोमवार सुबह सात बजे से ज्ञानवापी परिसर का वैज्ञानिका सर्वे शुरू हो सकता है। हालांकि इस पर मुहर बैठक के बाद ही लग सकती है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *