Bihar News : पटना के हार्ट ऑफ द टाउन में अरसे बाद गूंजी गोलियां, नालंदा निवासी युवक को बीच सड़क पर भून डाला

[ad_1]

Bihar News: A young man was gunned down in broad daylight in Patna.bihar police.

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


राजधानी पटना में अपराधियों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक को गोलियों से भून डाला। आननफानन में युवक को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, गोलीबारी के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घटना कदम कुआं थाने इलाके के नागा बाबा ठाकुरबाड़ी के पास की है।

घटनास्थल से पुलिस को 3 खोखे बरामद

मामले में कदमकुआं थानेदार ने बताया कि पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। मरने वाले की पहचान नालंदा निवासी रमेश प्रसाद लहरी के रूप में हुई।  हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। रमेश प्रसाद के परिजनों को सूचना दे दी गई है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है। कई इलाकों में जांच अभियान तेज कर दी गई है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस को घटनास्थल से 3 खोखे बरामद हुए हैं। इसे वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए भेज दिया गया है। 

रास्ते से गुजर रहा था, अपराधियों ने मारी गोली

बताया जा रहा है कि रमेश प्रसाद लहरी कदमकुआं इलाके से सोमवार की सुबह पैदल ही गुजर रहा था। इसी क्रम में मोटरसाइकिल से आए दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ उस पर कई गोलियां चला दी। इस हादसे में युवक सड़क पर गिरकर छटपटाने लगा। इधर, वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मोटरसाइकिल से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कदम कुआं थाने को दी। बताया जा रहा है कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रमेश कुमार को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *