[ad_1]

Counselling (काउंसलिंग)
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
UP BTech Counselling 2023: डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम तकनीकी विश्वविद्यालय (AKTU) ने राज्य में इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यूपी बीटेक काउंसलिंग 2023 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू कर दिया है। यूपी बीटेक काउंसलिंग के शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन योग्य उम्मीदवारों को 5 अगस्त को दोपहर 3 बजे तक पंजीकरण, शुल्क भुगतान और दस्तावेज अपलोड पूरा करना होगा। दस्तावेज सत्यापन 25 जुलाई से 06 अगस्त तक किया जाएगा। उसके बाद, उम्मीदवारों को 10 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 13 अगस्त को रात 11:59 बजे के बीच ऑनलाइन विकल्प भरना और लॉक करना होगा। पहले राउंड का सीट आवंटन परिणाम 14 अगस्त को घोषित किया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uptac.admissions.nic.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link