[ad_1]

पत्नी की हत्या
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा से सटे भरतपुर जिले में पति ने शादी के एक साल बाद पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बेल्ट से पत्नी के गले को तब तक दबाए रखा, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। इसके बाद खुद ही थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि पत्नी को मार दिया है। हत्यारोपी की बात सुनकर पुलिस हैरान रह गई। उसे तत्काल ही हिरासत में लेने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची, जहां पत्नी की लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें – शर्मनाक: मौसा करता रहा दरिंदगी, मौसी बनाती रही वीडियो; इसलिए रची ये घिनौनी साजिश
[ad_2]
Source link