Uttarakhand: टिहरी में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत, मां जिला अस्पताल में भर्ती

[ad_1]

New Tehri News Husband and wife died after eating wild mushrooms and  mother admitted in district hospital

जंगली मशरूम की सब्जी खाने से मौत
– फोटो : istock

विस्तार


उत्तराखंड के टिहरी में जंगली मशरूम की सब्जी खाने से पति-पत्नी की मौत हो गई वहीं, उनकी मां अभी अस्पताल में भर्ती है। जिला अस्पताल बौराड़ी के सीएमएस डॉ. अमित राय ने बताया कि रानीचौरी वानिकी महाविद्यालय में संविदा पर कार्यरत अजबीर सिंह (38) और उनकी पत्नी रेखा (28) ने जंगली मशरूम की सब्जी खाई थी।

चमोली करंट हादसा: सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार, अधिकारी की तलाश जारी

सब्जी खाने के बाद रात में अजबीर सहित उनकी पत्नी व माता का स्वास्थ्य बिगड़ गया। अजबीर की शनिवार रात को घर पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी रेखा को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया था। रेखा की एम्स में रविवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, अजबीर की माता दीपा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और वह अब खतरे से बाहर है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *