[ad_1]
Moto G14 India Launch: मोटोरोला अपने स्मार्टफोन्स की रेंज में बीते कुछ समय से काफी तेजी से विस्तार कर रहा है. यह कंपनी हर सेगमेंट चाहे वह बजट हो या प्रीमियम, सभी बायर्स के लिए प्रोडक्ट्स को पेश कर रहा है. कारण यहीं है कि, देश में इनके स्मार्टफोन्स के लिए लोकप्रियता काफी तेसी से बढ़ती जा रही है. मोटो के स्मार्टफोन्स को पसंद किये जाने के पीछे एक कारण उसका सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस को भी माना जा सकता है. इनके स्मार्टफोन्स में आपको स्टॉक एंड्रॉइड का एक्सपीरियंस मिल जाता है और इनमें ब्लॉटवेयर भी काफी कम होते हैं. बीते कुछ महीनों के दौरान कंपनी ने अपने लाइनअप में कई नए प्रोडक्ट्स को जोड़ा है जो अपनी केटेगरी में काफी अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं. हाल ही में जानकारी मिली है कि, कंपनी भारत में बजट सेगमेंट स्मार्टफोन्स का विस्तार करते हुए G14 स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है. यह एक बजट सेगमेंट स्मार्टफोन है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि, भारत में इसकी कीमत 10,000 रुपए से कम रखी जाए. लॉन्च से पहले ही इस स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स और स्पेक्स सामने आ गए हैं. तो चलिए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं.
[ad_2]
Source link