Bihar : फेमस फिल्म निदेशक प्रकाश झा के पिता का निधन, पटना में ली अंतिम सांस

[ad_1]

Bihar News: Tejnath Jha, father of film director Prakash Jha, passed away, breathed his last in Patna

प्रकाश झा की फाइल फोटो।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


फेमस फिल्म निदेशक और प्रॉड्यूसर प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा का निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। पटना के जय प्रकाश नगर स्थित आवास (विपश्यना) पर उन्होंने अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। पटना के एक बड़े अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार शाम उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। रात में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया जाता उन्होंने दम तोड़ दिया। तेजनाथ झा के निधन के बाद पूरे झा परिवार में शोक की लहर है। 

बांसघाट में होगा अंतिम संस्कार

इधर, पिता के निधन की जानकारी मिलते ही प्रकाश झा अपने परिवार के साथ पटना पहुंचे। पटना में अंतिम संस्कार कार्यक्रम होगा। जेपी नगर (एजी कॉलोनी) स्थित आवास से ही शव यात्रा निकाली जाएगी। पटना के बांसघाट पर दाह संस्कार किया जाएगा। बड़े बेटे प्रकाश झा ही अपने पिता को मुखाग्नि देंगे। बता दें कि प्रकाश झा के पिता तेजनाथ झा प्रशासनिक अधिकारी थे। वह मूल रूप से पश्चिम चंपारण के बेतिया के बड़हरवा गांव के रहने वाले थे। 

जानिए, प्रकाश झा के बारे में 

बन्दिश, मृत्युदंड, राजनीति, अपहरण, दामूल, गंगाजल, शूल जैसे सुपरहिट हिंदी फिल्म के निर्माता, निर्देशक और सिनेमा की कहानी लिखने वाले प्रकाश झा फिल्मों के माध्यम से सामाजिक-राजनीतिक बदलाव की उम्मीदें लेकर हर बार बॉक्स ऑफिस पर हाजिर होते हैं। उनके साहस और प्रयासों की इस मायने में प्रशंसा की जाना चाहिए कि सिनेमा की ताकत का वह सही इस्तेमाल करते हैं। अपनी पहली फिल्म ‘दामुल’ के जरिये उन्होंने गांव की पंचायत, जमींदारी, स्वर्ण तथा दलित संघर्ष की नब्ज को छुआ। इसके बाद सामाजिक सरोकार की फिल्में बनाईं। आज एक सफल निर्माता और निर्देशक हैं। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *