Bihar Cabinet : नीतीश कैबिनेट में 35 एजेंडो पर लगी मुहर; किसानों, बच्चों और इन अधिकारियों के लिए खुशखबरी

[ad_1]

Bihar News: Cabinet meeting chaired by Nitish Kumar, seal on many agendas including employment, education

सीएम नीतीश कुमार।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग हुई। इसमें 35 महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। इस बाद नीतीश कैबिनेट में राज्य के अलग-अलग आयोग, बोर्ड के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य के वेतन-मानदेय को BPSC के अध्यक्ष एवं सदस्य के वेतन के समान करने की स्वीकृति दी गई है। किसानों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकार ने सूखा के मद्देनजर सिंचाई पर डीजल अनुदान के लिए 50 करोड़ के अतिरिक्त बिहार राज्य आकस्मिकता निधि से कुल 100 करोड़ की अग्रिम निकासी और व्यय की स्वीकृति दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में स्वीकृत 50 करोड़ रुपए के अतिरिक्त यह राशि जारी की गई है। इन रकम को सिंचाई कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

बच्चों को बुधवार और शुक्रवार को मिलेगी भुनी हुई मूंगफली 

बिहार सूचना आयोग में पूर्व से सृजित पदों के अतिरिक्त विभिन्न कोटि के कुल 5 नए पदों के सृजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। वहीं अब बिहार के हर आंगनबाड़ी केंद्र में 3 से 6 वर्ष के बच्चों को नाश्ते में मुर्गी का अंडा या अंडा नहीं खाने वाले बच्चों के लिए भुनी हुई मूंगफली दी जाएगी। कैबिनेट के एजेंडे में यह फैसला लिया गया है कि बच्चों को बुधवार और शुक्रवार को मूंगफली खिलाई जाएगी। इसके लिए कुल 216 करोड़ 16 लाख 9 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। 

नगर निगम और परिषद में अनुकंपा के आधार पर नौकरी 

इसके अलावा सभी मेडिकल कॉलेजों के साथ अति विशिष्ट अस्पताल और सदर अस्पताल में टॉयलेट व स्नानागार के रखरखाव के लिए सुलभ इंटरनेशनल संस्था को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राज्य के अलग-अलग जिलों में कुल 3 हजार नए प्राइवेट ट्यूबवेल लगेंगे। इसके लिए 222 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा बिहार नगरपालिका लिपिक संवर्ग नियुक्ति एवं शर्त में संशोधन किया गया। अब नगर निगम और नगर परिषद में अनुकंपा के आधार पर नौकरी कर पाएंगे। नई नियमावली के तहत 18 साल के आयु अभ्यर्थी वाले आवेदन कर सकेंगे। पूर्व में इसके लिए आयु सीमा 21 वर्ष थी। कैबिनेट के एजेंडे में 21 साल करने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। 

बिहार सरकार ने तीन डॉक्टरों को किया बर्खास्त

बिहार सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में तीन डॉक्टरों को सेवा से बर्खास्त करने की स्वीकृति दे दी। इनमें गोपालगंज के सिधवालिया के डॉ अशोक कुमार सिंह, कटिहार सदर अस्पताल के डॉक्टर रवि कुमार और गोपालगंज रेफरल अस्पताल के डॉक्टर आनंद कुमार सुल्तानिया शामिल हैं। ये पिछले कई साल से गैरहाजिर थे।

पथ निर्माण विभाग में भी फोरलेन पुल और रोड के लिए राशि

तेजस्वी यादव के विभाग पथ निर्माण विभाग में भी कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी। इसमें बख्तियारपुर से ताजपुर को जोड़ने वाली गंगा नदी पर निर्माणाधीन फोरलेन पुल (5.51 KM) और फोरलेन पहुंच पथ  (45.393 KM) परियोजना को टर्मिनेटेड कंसेशन एग्रीमेंट का पुनरुद्धार एवं परियोजना के शेष कार्य को पूर्ण करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई। 

वाहनों चालकों के लिए यह खबर काम की है

बिहार सरकार ने पुराने वाहनों की स्क्रैपिंग को प्रोत्साहित करने के लिए 15 साल से अधिक आयु के वाहनों को स्क्रैप किए जाने पर पूर्व से लंबित देनदारियों और मोटरवाहन कर, हरित कर, फीस आदि में एकमुश्त छूट देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा दी है। सरकार ने गैर परिवहन वाहन और परिवहन वाहनों के कर में 90 प्रतिशत और अर्थदंड में 100 प्रतिशत तक छूट देने का एलान किया है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *