Uttarakhand: सीएम धामी बोले-प्रदेश में एरो सिटी का कोई प्रस्ताव नहीं, कुछ लोग अनावश्यक राजनीति कर रहे

[ad_1]

Uttarakhand CM Dhami Clear and said there is no proposal for Aero City in state Sent To Central Government

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एरो सिटी का कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार को नहीं भेजा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक रूप से राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि किसानों की सहमति के बिना प्रदेश सरकार कोई प्रस्ताव आगे नहीं भेजेगी। हितधारकों की सहमति के बाद ही कोई प्रस्ताव तैयार होगा। कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने ये बातें कहीं।

Kargil Vijay Diwas 2023: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, भावुक हुए शहीदों के परिजन

डोईवाला में प्रस्तावित इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रोजेक्ट से जुड़े प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से एरो सिटी का कोई प्रस्ताव केंद्र सरकार में नहीं गया है। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि वे अनावश्यक राजनीति करने वाले लोगों के बहकावे में न आएं। उन्होंने कहा, जब तक हितधारकों की सहमति नहीं हो जाती है, तब तक कोई प्रस्ताव आगे नहीं जाएगा।

सेतु बनने से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे

राज्य योजना आयोग की जगह स्टेट इंस्टीट्यूट फॉर इम्पावरिंग एंड ट्रांसफॉर्मिंग उत्तराखंड (सेतु) के गठन पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सेतु के तहत राज्य में निवेश, अवस्थापना, विकास एवं नीति नियोजन का काम करेगा। विकास का जो लक्ष्य राज्य सरकार ने तय किया है, सेतु बनने वह तेजी से आगे बढ़ेगा।

देहरादून में रिंग रोड बनेगी, केंद्र से कई प्रोजेक्टों की मंजूरी मिली

सीएम ने कहा कि नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से राज्य के राष्ट्रीय राजमार्गों, सड़कों के चौड़ीकरण, मसूरी टनल और देहरादून रिंग रोड परियोजना के संबंध में स्वीकृतियां मिली है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड के निर्माण से देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी के बीच ट्रैफिक का दबाव कम हो सकेगा। रिंग रोड प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार की जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *