Varanasi: काशी से लेह, श्रीनगर व धर्मशाला की कनेक्टिंग फ्लाइट, एक सितंबर से 28 अक्तूबर के बीच भरेगी उड़ान

[ad_1]

Connecting flight from Kashi to Leh, Srinagar and Dharamshala, will fly from September 1 to October 28

fligh
– फोटो : iStock

विस्तार


लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से श्रीनगर और लेह की कनेक्टिंग फ्लाइट एक सितंबर से 29 अक्तूबार के बीच उड़ान भरेगी। इसके विस्तृत शेड्यूल विमानन कंपनी स्पाइस जेट ने जारी कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश की कनेक्टिंग फ्लाइट भी उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट धर्मशाला एयरपोर्ट पर तक जाएगी।

यह भी पढ़ें- Varanasi Weather Update: वाराणसी में उमस बरकरार, मौसम विभाग ने बताया- कब होगी झमाझम बारिश ?

विमानन कंपनी ने ट्रैफिक सर्वे के बाद कई रूटों पर फ्लाइट संचालन का शेड्यूल जारी किया है। कंपनी के अधिकारी के मुताबिक वाराणसी से गुवाहाटी, गुवाहाटी से वाराणसी, वाराणसी से खुजराहो और खुजराहो से वाराणसी की फ्लाइटाें का रोजाना आवागमन होगा। वाराणसी से हैदराबाद व हैदराबाद से वाराणसी की फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन ही उड़ान भरेगी। वन स्टॉप में फ्लाइट लेह, श्रीनगर और धर्मशाला तक जाएगी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *