Bihar News : कटिहार में बिजली के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पुलिस ने की फायरिंग, दो की मौत

[ad_1]

Bihar Police firing in Katihar on public protest against electricity, katihar police firing casualty bihar

स्थिति को काबू करने दलबल के साथ पहुंचे कटिहार के वरीय पदाधिकारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के कटिहार से पुलिस ने उग्र भीड़ पर फायरिंग की। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोग पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि भीड़ के हमले में एक दर्जन पुलिसकर्मी और बिजली विभाग के कर्मी घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है।

भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने की हवाई फायरिंग

घटना कटिहार जिला के बारसोई थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि बारसोई अनुमंडल में पौने तीन बजे बिजली विभाग के रवैये से गुस्साए लोग प्रखंड मुख्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मुख्य मार्ग जाम कर लोगों ने प्रदर्शन करे रहे थे। अचानक लोग उग्र हो गए। जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पहले लाठीचार्ज और फिर हवाई फायरिंग करने लगी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद भीड़ और ज्यादा उग्र हो गई और पुलिस को खदेड़ने लगी। पुलिस ने बचाव में फायरिंग की। इसमें तीन लोगों को गोली लग गई। इसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *