[ad_1]

युवक को आरोपियों ने बेरहमी से पीटा, चली गई जान
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखीमपुर खीरी के खमरिया में सीएचसी के पास युवक को उसके ससुराल वालों ने ईंटों-डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया। जिला अस्पताल में समय पर इलाज न मिलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस केस बताते हुए जिला अस्पताल से उसे वापस खमरिया भेजा गया था। इस मामले में पुलिस ने युवक की सास और उसकी पत्नी के मामा पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
खमरिया निवासी राजू वर्मा ने बताया कि बुधवार सुबह उसका भाई लवकुश वर्मा सीएचसी खमरिया के गेट पर खड़ा था। उसी समय खमरिया निवासी लवकुश वर्मा की सास साधना वर्मा, उसके भाई रामजी वर्मा व सीतापुर के रतौली निवासी लवकुश पांडेय ने भाई पर हमला बोल दिया। उसे लाठी-डंडे व ईंटों से मारा गया। गंभीर हालत में लवकुश को खमरिया सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
डॉक्टर ने पहले मुकदमा दर्ज कराने को कहा
जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को थाने ले जाकर मुकदमा दर्ज कराने को कहा। पीड़ित का कहना है कि वह लवकुश को लेकर खमरिया आ रहे थे। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में सीएचसी खमरिया पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने लड़की के मामा रामजी वर्मा, मां साधना वर्मा व एक अन्य आरोपी लवकुश पांडेय पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें- Honey Trap: लड़की ने की वीडियो कॉल, उतार दिए अपने कपड़े, बुरे फंसे ‘दरोगा जी’
[ad_2]
Source link