[ad_1]

बंगाली टोला में कैंप करने पहुंची पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में दरभंगा विवाद को लेकर भारतीय जनता पार्टी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के निर्देश पर चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है। इस जांच समिति में पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री व विधान पार्षद जनक राम, पूर्व मंत्री व विधायक रामप्रीत पासवान, पूर्व मंत्री व विधायक कृष्ण कुमार ऋषि, पूर्व मंत्री व विधायक और विधायक अनिल राम शामिल हैं। यह जांच समिति कल यानी 17 जुलाई 2023 को दरभंगा का दौरा करेगी। फिर इन पीड़ित दलित परिवारों के साथ हुई अमानवीय घटनाओं की जांच कर इसकी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सौंपेगी।
वहीं, दरभंगा के बाद अब समस्तीपुर शहर के बंगाली टोला में मंगलवार मध्य रात्रि कुछ युवकों ने एक धर्म विशेष के झंडे को उखाड़ दिया। उसके बाद दो गुटों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने शेखटोली मोहल्ले में घुस कई जगह पत्थरबाजी की। उसमें कई लोगों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। एक एस्बेस्टेस की छत वाले मकान को भी क्षति पहुंची। इस घटना के बाद उत्पन्न हुए तनाव को देखते हुए मोहल्ले में पुलिस कैंप कर रही है। शांति व्यवस्था को लेकर बुधवार को नगर थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
जानकारी के मुताबिक, बंगाली टोला में समुदाय विशेष के लोग मोहर्रम की तैयारी को लेकर खेल-तमाशा कर रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने बिना साइलेंसर लगी बाइक लेकर कई चक्कर लगाए। उसके बाद कुछ लोगों ने उन सभी को टोका। इसी बात को लेकर दोनों में तनातनी हो गई। इसी दौरान धार्मिक झंडे को उखाड़ दिया गया, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क गया। लेकिन मोहल्ले के ही कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कर दिया। लेकिन कुछ देर बाद 15-20 की संख्या में आए बाइक सवार लोगों ने शेखटोला मोहल्ले में घुस कर लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दोनों ओर से पत्थरबाजी की घटना भी हुई। उसमें मोहल्ले के आधा दर्जन से अधिक लोगों की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाला
घटना की सूचना के बाद बड़ी संख्या में नगर थाने के अलावा पुलिस केंद्र से फोर्स को भेजा गया। तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। रात में घटना के बाद से ही बंगाली टोला में पुलिस की टीम कैंप कर रही है। सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। जगह-जगह पुलिस टीम को लगाया गया है।
वीडियो बनाने के कारण बढ़ा तनाव
बताया जा रहा है कि कई दिनों से रात में कुछ युवक बाइक के साइलेंसर खोलकर मोहल्ला में आ रहे थे। इसका कुछ युवकों ने वीडियो बना लिया था। इसी वीडियो के कारण बात बढ़ गई। युवक शहर के बहादुरपुर के रहने वाले बताए गए हैं। उक्त वीडियो को डिलीट कराने के लिए पहुंचे थे। जिसके बाद दोनों गुट के लड़कों के बीच विवाद बढ़ गया।
[ad_2]
Source link