[ad_1]

भाई-बहन की संदिग्ध हालत में मौत
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में संदिग्ध हालत में भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि चचेरे भाई की हालत गंभीर है। उसे झांसी रेफर किया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, थाना मड़ावरा इलाके के गांव भौंटा निवासी रीतेश (18) और पूनम उर्फ मुन्नी कस्बा मड़ावरा में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करते थे। उनके साथ उनकी एक और बहन रीति (17) एवं चचेरी बहन रश्मि (20) और भाई जयहिंद (17) भी रहते थे।
बुधवार की रात में पांचों भाई-बहन ने दाल रोटी खाई और कमरों में सोने चले गए। रात करीब तीन बजे रीतेश, पूनम और जयहिंद की हालत बिगड़ गई। उन्होंने कमर में दर्द, पेट दर्द, छाती में दर्द सहित गला रुंधने की बात कही। इस पर अन्य भाई-बहन तीनों को लेकर मड़ावरा अस्पताल पहुंचे।
[ad_2]
Source link