अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: कैबिनेट में आएगा आपदा के दौरान छुट्टियां बढ़ाने का प्रस्ताव- धनसिंह रावत

[ad_1]

Amar ujala medhavi samman samaroh In Dehradun Minister Dhan Singh Rawat Announcement for holidays in disaster

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


देहरदून में आज अमर उजाला की ओर से मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि गुरुवार को सीएम आवास पर रात्रि भोज के समय कई छात्र-छाात्राओं ने एक सवाल उठाया कि उन्हें गर्मियों की छुट्टियां मिलती हैं, लेकिन आपदा के दौरान नहीं। इस पर मंत्री रावत ने कहा कि अब सरकार ग्रीष्मकालीन छुट्टी कम कर अपदा के समय 10-12 छुट्टी बढ़ाने पर विचार कर रही है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा। इसके लिए शिक्षा संघ को भी वार्ता के लिए बुलाया गया है। 

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: आप हर क्षेत्र के नेता बनें, सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता-सीएम धामी

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना से हजारों बच्चों को होगा फायदा

शिक्षामंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि यह सीएम की अच्छी पहल है कि उन्होंने टॉपर बच्चों को अपने आवास पर रात्रिभोज दिया। इस दौरान बच्चों ने उनसे संवाद में 21 सवाल भी पूछे। बच्चों के लिए सरकार चार छात्रवृत्ति योजना चला रही है। पहले केवल श्रीदेव सुमन और डॉ. सेवानंद नौटियाल   छात्रवृत्ति योजना ही थी। इसें कम ही बच्चों को फायदा मिलता था। लेकिन अब सरकार ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। जिससे इसमें हजारों बच्चों को फायदा होगा। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *