सोनिया गाँधी फिर कोरोना पॉजिटिव हुई

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं. पार्टी सांसद और महासचिव  जयराम रमेश ने एक ट्वीट करके कहा कि ‘आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आया है. वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहेंगी.’ इससे पहले सोनिया गांधी को जून महीने में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. सोनिया गांधी को पिछले तीन महीनों में दूसरी बार कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष के स्वास्थ्य पर चिंता जताई और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. गहलोत ने ट्वीट करके कहा कि सोनिया गांधी का covid-19 के लिए टेस्ट पॉजिटिव आया है. कांग्रेस अध्यक्ष के स्वास्थ्य के बारे में वे चिंतित हैं. कामना करता हूं कि वह जल्द ही ठीक हो सकती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *