[ad_1]

हाईवे पर लूट की सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
मिर्जापुर के चार किशोर वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर रात में लूटपाट करते थे। चारों को मिर्जामुराद थाने की पुलिस ने खोचवा क्षेत्र स्थित एक ढाबे के समीप से गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटे गए सात मोबाइल, 5250 रुपये और एक बाइक बरामद की गई है। शुक्रवार को चारों को अदालत में पेश करके बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पूछताछ में किशोरों ने कहा कि मौज-मस्ती करने के साथ ही अपनी-अपनी गर्लफ्रेंड के खर्च पूरे करने के लिए लूटपाट करते थे।
कछवा रोड क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर बुधवार की रात एक व्यक्ति को मारपीट कर उसका मोबाइल और पैसा चार लोगों ने लूट लिया था। मिर्जामुराद थानाध्यक्ष आनंद कुमार चौरसिया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
चारों की उम्र 16 साल से कम
गुरुवार देर रात मुखबिर से सूचना मिली कि खोचवा में एक ढाबे से थोड़ी दूरी पर 15-16 साल की उम्र के चार लड़के अकारण ही खड़े हैं।
ये भी पढ़ें: हाईवे पर चलती कार बनी आग का गोला, चालक और महिला ने कूदकर बचाई जान
[ad_2]
Source link