Uttarakhand News: प्रदेश में  7.60 लाख किसानों को मिली 168 करोड़ की सम्मान निधि, 14वीं किस्त जारी

[ad_1]

Uttarakhand News 7.60 lakh farmers of Uttarakhand got Samman Nidhi of 168 crores

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि
– फोटो : istockmoney new

विस्तार


प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त में उत्तराखंड के 7.60 लाख से अधिक किसानों को 168 करोड़ की राशि जारी किए गए। डीबीटी के माध्यम से प्रत्येक किसान के बैंक खाते में 2000 रुपये की जमा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सीकर में आयोजित कार्यक्रम में देश भर के 8.50 करोड़ से अधिक किसानों को सम्मान निधि जारी कर किसानों को संबोधित किया।

सुभाष रोड स्थित एक होटल में कृषि विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कृषि मंत्री गणेश जोशी व किसानों ने वर्चुअल रूप से पीएम मोदी का लाइव प्रसारण देखा। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के किसानों की चिंता है। वर्ष 2018 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई।

अब तक योजना के तहत प्रदेश के किसानों को 2065 करोड़ की राशि जारी की गई। प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र का बजट बढ़ाया है। कांग्रेस सरकार के समय केंद्र से एक रुपया मिलता था। जिसमें पात्र लोगों तक मात्र 15 पैसे ही पहुंचते थे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *