Bihar News : सीतामढ़ी में दो लोगों की संदिग्ध मौत, दो की हालत गंभीर; लोगों ने कहा- एक ही कंपनी की शराब पी थी

[ad_1]

Bihar News: Suspicious death of two people in Sitamarhi, condition of two is critical; People said – had drunk

सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार


सीतामढ़ी में दो युवकों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। स्थानयी लोग जहरीली शराब से मौत की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों ने कहना है कि कि दोनों ने एक ही कंपनी की शराब पी थी। शुक्रवार की देर रात दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों ने आननफानन में अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं स्थानीय लोग दो अन्य लोगों को भी हालत गंभीर बता रहे हैं। उनका दावा है कि इनकी हालत शराब पीने से हुई।

दो की हालत गंभीर, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना सीतामढ़ी के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के हुमांयुपुर गांव की है। मृतकों की पहचान स्थानीय गणेश राय के पुत्र चुन्नू राय (50) तथा लालबाबू साह के पुत्र मुन्ना कुमार (25) के रूप में की गई है। वहीं योगेश्वर मंडल को गांव के निजी अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी भेजा गया है। दूसरे का इलाज चल रहा है। पुलिस दोनों के मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। ग्रामीणों में ऐसी चर्चा है कि शराब पीने के बाद इनलोगों की तबियत बिगड़ी। इसके बाद सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया। गंभीर स्थिति में उसे सीतामढ़ी रेफर किया गया। रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी। 

पुलिस ने कहा- तबीयत खराब होने के कारण गई जान

डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि चुन्नू और मुन्ना की तबीयत खराब हुई थी। ज्यादा तबीयत खराब होने से उसकी मौत हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों के परिजनों द्वारा ही बताया जा रहा है कि उनकी मौत तबीयत खराब होने के वजह से हुई है। बताया कि चुन्नू राय की तबीयत पहले से खराब थी। शुक्रवार को खुद से कुछ मेडिसिन लेकर खाए थे और देर रात अचानक मौत हो गई। वहीं, मुन्ना कुमार की भी तबीयत खराब होने के कारण ही मौत बताई गई है। लोग मौत के बाद गलत अफवाह उड़ा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। इधर, मुखिया अबुल हसन ने दोनों की संदिग्ध स्थिति में मौत की पुष्टि की है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *