दिल्ली : रंजीत नगर के नितेश हत्याकांड में पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

[ad_1]

दिल्ली : रंजीत नगर के नितेश हत्याकांड में पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

नितेश हत्याकांड में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

मध्य दिल्ली के रंजीत नगर (Ranjit Nagar’s) इलाके में 27 साल के नितेश की पीट- पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों के नाम उफीज़ा, अदनान और अब्बास हैं. नितेश की मामूली झगड़े में पीट-पीट कर हत्या (Murder) कर दी गई थी. कल हत्या के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी थी. मारपीट की घटना में नितेश के दो दोस्त घायल हैं. हत्या का आरोपी मुस्लिम समुदाय के लड़कों पर है. हत्या के विरोध में लोगों ने रविवार को सड़क जाम कर दी थी, जिसके बाद इलाके में पीएसी को तैनात करना पड़ा था. मृतक नितेश बजरंग दल से जुड़ा था. पुलिस का कहना है हत्या के पीछे की वजह मामूली बात पर हुआ झगड़ा है कोई साम्प्रदायिक मामला नहीं है. 

यह भी पढ़ें

डीसीपी श्वेता चौहान के मुताबिक 12 अक्टूबर को नितेश अपने दोस्तों मोंटी और आलोक के साथ अपने घर के पास ही खड़ा था. तभी बाइक पर सवार 3 लड़कों उफीज़ा. अब्बास और अदनान से उसका किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. इसके बाद उफीज़ा, अब्बास और अदनान ने डंडों और लोहे की रॉड से उन पर हमला कर दिया. जमकर पिटाई की और फरार हो गए. नितेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी शनिवार देर रात मौत हो गई. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों को सौप दिया था.

पुलिस के मुताबिक नितेश और आलोक पर पहले से कई केस दर्ज हैं. सीसीटीवी फुटेज में पहले नितेश और उसके दोस्त दूसरे ग्रुप को मारते हुए दिख रहे हैं. वहीं नितेश के जानकार कह रहे हैं कि वो हाल ही में बजरंग दल से जुड़ा था और इसलिए उसे मुस्लिम समुदाय के लोगों ने निशाना बनाया. लोगों के मुताबिक पास ही कि मस्जिद से नितेश की पिटाई करने के लिए भीड़ आई थी. हालांकि पुलिस का कहना है मस्जिद से कोई नहीं आया. पुलिस के मुताबिक ये साम्प्रदायिक मामला नहीं है बल्कि मामूली बात पर हुए झगड़े के बाद हुई वारदात है.

ये भी पढ़ें :

सिटी सेंटर: मनीष सिसोदिया से CBI ने 9 घंटे की पूछताछ, बोले- AAP छोड़ने का बनाया दबाव

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *