[ad_1]

घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के रोहुआ मुस्तफाबाद स्थित नवनिर्मित मकान के बरामदे में शनिवार सुबह लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। कुछ ही देर में शव की शिनाख्त सराय पलटू गांव निवासी युवक कमलेश्वर राय (35) के रूप में की गई। वह वाहन चालक था। दो दिन से लापता था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ मुस्तफाबाद में एक ढाबा है। इसी ढाबे के बगल में रेवरा गांव निवासी रामधनी चौहान का नवनिर्मित मकान है। शनिवार सुबह लगभग नौ बजे स्थानीय लोगों ने मकान के बरामदे में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। शव मिलने की सूचना पर गंभीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव की शिनाख्त में जुट गई।
ये भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च करने के लिए हाईवे पर करते थे लूटपाट, मिर्जापुर के चार किशोर गिरफ्तार
कुछ ही देर में मृतक की पहचान सराय पलटू गांव निवासी कमलेश्वर राय 35 के रूप में कर ली गई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को घटना से अवगत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों के अनुसार मृतक वाहन चालक का काम करता था। बीते दो दिनों से वह घर नहीं लौटा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
[ad_2]
Source link