Weather Report : बादल फटने से घर ढहे… सड़कें टूटीं और खेत बहे, देशभर में चार-पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी

[ad_1]

weather update for today in india

भारी बारिश से नदी नाले उफान पर
– फोटो : amar ujala

विस्तार


जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और तेलंगाना समेत देश के विभिन्न भागों में भारी बारिश, बादल फटने और नदी-नालों में उफान से तबाही जारी है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है। खेत और बगीचे बह गए हैं और सड़कें टूटीं हैं। जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बादल फटने से कई मकानों को नुकसान पहुंचा है। राजोरी, सांबा व पुंछ में भी नदी-नाले उफान पर हैं। बारिश के चलते कई पुल बह जाने से जम्मू से पठानकोट हाईवे पर ट्रैफिक बेहाल है। वहीं,  उत्तराखंड में भारी बारिश से यमुनोत्री हाईवे सहित कई जगहों पर बोल्डर व मलबा गिरने से आवाजाही अवरुद्ध रही। लामबगड़ नाले के पास बदरीनाथ हाईवे का 50 मीटर हिस्सा धंस गया है। 

दिल्ली : यमुना में उतार-चढ़ाव जारी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना के जल स्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर के नीचे आ गया, लेकिन कुछ देर बार फिर जलस्तर बढ़ना शुरू हुआ जो दोपहर तीन बजे खतरे के निशान को पार कर गया। शाम सात बजे फिर घटकर 205.32 मीटर पर आ गया।

यूपी के 40 जिलों में सूखे के हालात

लखनऊ। कम बारिश के चलते यूपी के 75 में से 40 जिलों में सूखे जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इनमें ज्यादातर जिले पूर्वी यूपी के हैं। शेष 35 में सामान्य या उससे अधिक बारिश हुई है। बारिश की कमी से धान, मक्के की फसल की रोपाई व बोआई की तैयारी में जुटे किसानों को चिंता सताने लगी है।






[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *