Azamgarh: भाजपा के मंडल महामंत्री को पुलिस ने उठाया तो कार्यकर्ताओं ने घेरा थाना, जमकर नारेबाजी

[ad_1]

BJP workers protest in front of raunapaar police station after police picked up tMandal General Secretary

रौनापार थाने के बाहर खड़े भाजपा कार्यकर्ता
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


यूपी के आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने का रविवार को भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घेराव कर प्रदर्शन किया। सभी रौनापार मंडल महामंत्री को पुलिस द्वारा उठाए जाने से आक्रोशित थे।  एसएचओ जीयनपुर के पहुंचने व जांच का आश्वासन देने पर लोगों ने घेराव समाप्त किया।

रौनापार थाना पुलिस शनिवार रात उर्दिहा गांव में दबिश देने के लिए पहुंची। इस दौरान भाजपा रौनापार मंडल के महामंत्री वीरेंद्र पटेल समेत दो अन्य को एसओ राम प्रसाद बिंद थाने उठा लाए। वीरेंद्र पटेल से पूछताछ के बाद रविवार सुबह उन्हें छोड़ भी दिया गया। इधर, भाजपा मंडल महामंत्री को घर से उठा कर थाने लाने की सूचना से भाजपा नेताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया।

तीन घंटे बाद थाने का घेराव समाप्त

रौनापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार मौर्या के नेतृत्व में कार्यकर्ता रविवार सुबह नौ बजे रौनापार थाने का घेराव किया। एसओ रौनापार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की जा रही थी। सूचना मिलते ही एसएचओ जीयनपुर कोतवाली यादवेंद्र पांडेय मौके पर पहुंचे। भाजपा नेताओं की तरफ से उन्हें पत्रक दिया गया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *