Varanasi: कैंट स्टेशन पर सीमेंट से लदी मालगाड़ी के सात वैगन बेपटरी, ट्रेनों का परिचालन प्रभावित

[ad_1]

Seven wagons of goods train loaded with cement derailed at Varanasi Cantt station,

वाराणसी कैंट स्टेशन पर मालगाड़ी बेपटरी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रयागराज से सीमेंट लेकर देवरिया सदर जा रही मालगाड़ी वाराणसी कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर बेपटरी हो गई। तेज आवाज के साथ धड़ाधड़ सात वैगन ट्रैक से उतर गए। इस दौरान ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गई।  रेल अधिकारियों और एआरटी का दल वैगन को पटरी पर लाने में जुटा हुआ है। स्टेशन के लोहता छोर के पास मालगाड़ी के बेपटरी होने से कुछ ट्रेनें जहां-तहां रोक दी गई हैं।

स्टेशन निदेशक समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी परिचालन सुगम बनाने में जुटे हुए हैं। रेल अधिकारियों के अनुसार सिर्फ एक लाइन दोपहर 12.40 से बाधित है, जिसे जल्द चालू कर दिया जाएगा। वैगन संख्या 20, 21, 22, 23, 26, 27 और 29 को पटरी पर लाने की कोशिश जारी है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *