[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बिजली के बिल में सुधार और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जम्मू-कश्मीर पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने जनसुनवाई करने का फैसला किया है। इसके लिए तीन अगस्त से 12 अगस्त तक जम्मू में दो और श्रीनगर में एक शिविर लगाए जाने हैं। यहां पर आम लोग अपनी शंकाओं का समाधान करने के साथ ही सुझाव भी दे सकते हैं।
इसकी शुरुआत तीन अगस्त को पनामा चौक स्थित विद्युत नियामक भवन के शिविर से होगी। जम्मू-कश्मीर पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैरिफ प्लान के निर्धारण और वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 की अवधि के लिए बिजनेस प्लान एवं मल्टी-ईयर टैरिफ को मंजूरी की मंजूरी के लिए जनसुनवाई करने का फैसला किया है।
इसके लिए जम्मू शहर में दो और श्रीनगर में एक शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों में जाकर लोग बिजली के बिल को लेकर अपनी शंकाओं का समाधान करने के साथ ही सस्ती बिजली मिले, इसको लेकर सुझाव भी दे सकते हैं। चीफ इंजीनियर संदीप सेठ का कहना है कि शिविर में पहुंचकर उपभोक्ता अपनी बात आयोग के सामने रख सकते हैं।
इन तिथियों में लगेंगे शिविर
तीन अगस्त को पहली जनसुनवाई पनामा चौक स्थित विद्युत नियामक भवन की दूसरी मंजिल पर दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगी। आठ अगस्त को गांधी नगर के लोक निर्माण विभाग के सभागार में जनसुनवाई सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक होगी। जरूरत पड़ी तो दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक भी चलाई जा सकती है। अंतिम शिविर 12 अगस्त को श्रीनगर के पोलो व्यू के बैंक्वेट हॉल में होगी।
[ad_2]
Source link