Jammu Darshan Bus: ओपन रूफ जम्मू दर्शन बस सेवा के रुके पहिये, पर्यटक हो रहे निराश

[ad_1]

Jammu Darshan Bus: Stopped service tourists disappointed, responsible for not bothering to operate

Jammu Darshan Bus
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


शहर में जम्मू दर्शन के लिए चल रही बस यात्रा ठप हो गई है। ये जम्मू दर्शन बस बीते तीन महीने से खराब पड़ी है, जिसके चलते पर्यटकों को जम्मू को घूमने के लिए अन्य साधनों की ओर रुख करना पड़ रहा है। इस बस को जर्जर हालत में विवेकानंद चौक के पास खड़ा कर दिया गया है। इस बस को निजी पहल पर शुरू किया गया है।

देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले पर्यटकों को मंदिरों के शहर जम्मू व आसपास के इलाकों की सैर करवाने के लिए शुरू की गई जम्मू दर्शन बस सेवा के पहिए थम गए हैं। बीते साल इसे निजी ऑपरेटर द्वारा पर्यटकों के लिए सड़कों पर उतारा गया था, लेकिन बस खराब होने के चलते तीन माह पूर्व इसका संचालन बंद हो चुका है। 

इसे ठीक कराने के बजाय बस को जर्जर हालत में विवेकानंद चौक के पास खड़ा कर दिया गया है। पिछले साल बड़ी संख्या में अमरनाथ यात्रियों ने इस बस से जम्मू के विभिन्न मंदिरों के दर्शन किए थे। 

पर्यटक राजबीर सिंह, मोहन राजपूत का कहना है कि पिछले साल वे जम्मू दर्शन बस से कई जगहों पर गए थे, इस बार बस नहीं चलने से निराशा हुई है। इस बाबत बस पर लिखे बुकिंग नंबर पर संपर्क करने पर आशिक डार ने बताया कि बस तीन महीने पहले खराब हो गई थी। चलने की हालत में नहीं है। इस वजह से खड़ी कर दी गई है।

इन रूट पर चलती थी जम्मू दर्शन यात्रा बस

जम्मू दर्शन के तहत ओपन रूफ ये बस दो रूट पर चला करती थी। एक रूट शहर के भीतर का रहता है, जिसमें पर्यटकों को शहर के रघुनाथ मंदिर, रणबीरेश्वर मंदिर, पीरखोह, बाग-ए-बाहु, बावे स्थित काली माता के मंदिर, बलिदान स्तंभ व अन्य दर्शनीय स्थलों की सैर करवाई जाती थी। 

जम्मू दर्शन बस जम्मू से सुचेतगढ़ भी जाती थी। इसके अलावा अखनूर के जियापोता घाट के लिए भी पर्यटक इस बस से जाते थे। बस के एक रूट का किराया 180 रुपये था। इससे पर्यटन आसानी से शहर के प्रमुख पर्यटक और धार्मिक स्थलों की सैर कर लेते थे।

दर्शन बस को फिर चलाने का होगा प्रयास

जम्मू दर्शन बस के बंद होने की जानकारी मिली है। ये निजी ऑपरेटर द्वारा चलाई जा रही है, लेकिन किन कारणों से बस नहीं संचालित किया जा रहा इसका पता किया जाएगा और दर्शन बस को फिर शुरू कराने की कोशिश की जाएगी।

 – सुनैना शर्मा, संयुक्त निदेशक पर्यटन, जम्मू ।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *