महबूबा मुफ्ती का दावा: सरकार बनाने से पहले PM मोदी के सामने मुफ्ती मोहम्मद सईद ने रखी थी 370 को न छूने की शर्त

[ad_1]

Mehbooba mufti said Mufti Sayeed put precondition before PM Modi for govt formation in jammu kashmir

Mehbooba Mufti
– फोटो : Agency

विस्तार


जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को दावा किया कि पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने 2015 में जम्मू-कश्मीर में सरकार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने पूर्व शर्त रखी थी और आश्वासन मांगा था कि केंद्र द्वारा संविधान के अनुच्छेद 370 को नहीं हटाया जाएगा।

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के 24वें स्थापना दिवस पर एक सभा को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि उनके पिता सईद सत्ता के भूखे नहीं थे और जम्मू-कश्मीर को उसकी समस्याओं और परेशानियों से मुक्ति दिलाना चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘जब मुफ्ती साहब के पास (2014 के विधानसभा चुनाव में) 28 सीटें थीं, तो उन्होंने पीएम मोदी से मुलाकात की और सरकार बनाने के लिए शर्तों की अपनी सूची दी। उन्होंने (केंद्र में) भाजपा सरकार से आश्वासन लिया कि (अनुच्छेद) 370 को नहीं छुआ जाएगा। उन्होंने उनके हाथ बांध दिए। वह सत्ता के पीछे नहीं थे, अन्यथा उन्हें (जम्मू-कश्मीर में) (गठबंधन) सरकार बनाने में तीन महीने नहीं लगते।

मुफ्ती ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी प्रतिबद्धताओं से पीछे हट गई। उन्होंने कहा, ‘भाजपा चाहती है कि हम हार मान लें। हम ऐसा नहीं करेंगे… अगर हम सभी – हिंदू, मुस्लिम, सिख, गुज्जर, पहाड़ी – एकजुट हो जाएं, तो हम भाजपा को हार माननी पड़ी।’

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *