[ad_1]

बनारस banaras
– फोटो : istock
विस्तार
काशी के गंगा घाटों पर पर्यटक मौसम के अनुसार धूप और छांव का आनंद उठा सकेंगे। चिलचिलाती धूप में उन्हें घाटों पर छांव नहीं तलाशना होगा। काशी के 84 घाटों पर 100 करोड़ की लागत से शेड का निर्माण कराया जाएगा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई। इसके अलावा रविदास आश्रम से सटे रविदास घाट पर लगा हाईकोर्ट का रोक भी हट गया।
यह भी पढ़ें- Varanasi News: मां की डांट से नाराज छठी की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
पर्यटन अधिकारियों के अनुसार रविदास घाट का सुंदरीकरण किया जाएगा। नए अस्सी घाट की तर्ज पर रविदास घाट बनेगा। इस समय रविदास घाट से क्रूज का संचालन हो रहा है। उस लिहाज से रविदास घाट पूरी तरह से तैयार नहीं है। यहां वाहन खड़ा करने और अन्य सुविधाओं का काफी अभाव है। आश्रम से सटे रविदास घाट पर रोक के चलते यहां काम शुरू नहीं हो पा रहा था। पर्यटन विभाग के उप निदेशक आर रावत के अनुसार काशी में पर्यटकों को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया कराने पर जोर है। काशी के 84 घाटों पर टीन शेड के निर्माण संबंधित अन्य कार्य के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया था, जिसे मंजूर कर लिया गया। वहीं, रविदास घाट पर कोर्ट का स्टे भी हट गया। रविदास घाट का भी अब कायाकल्प बेहतर तरीके से हो सकेगा।
[ad_2]
Source link