Bihar News: स्कूटी सवार मां-बेटे को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर; महिला की मौत, गंभीर घायल युवक का इलाज जारी

[ad_1]

An unknown vehicle hit the mother-son riding a scooty in Samastipur; Woman killed, youth seriously injured

अस्पताल के बाहर पुलिस के आने का इंतजार करते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बिहार के समस्तीपुर के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघियाघाट स्थित सीमान चौक पर मंगलवार एक अगस्त को भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें स्कूटी सवार मां और बेटे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद स्थानीय लोगों ने फौरन दोनों घायल मां-बेटे को इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया। जहां दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने घायल महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके बेटे का इलाज जारी है। मृत महिला की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ला वार्ड 15 निवासी प्रेम शंकर कुमार की पत्नी सविता कुमारी (45) के रूप में की गई है।

वहीं, घटना के करीब चार घंटे बीत जाने के बाद भी विभूतिपुर पुलिस के सदर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण मृतका के परिजन काफी आक्रोशित दिखे। परिजनों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद स्थानीय थाने को सूचना दिए जाने के बाद भी विभूतिपुर पुलिस सदर अस्पताल नहीं पहुंची है। इस वजह से पिछले चार घंटों से मृतका का शव सदर अस्पताल के ईमरजेंसी वार्ड में रखा हुआ है। इस कारण मृत महिला के परिजन सदर अस्पताल के सामने मुख्य सड़क को जाम करने की भी बात कहते सुने गए।

जानकारी के अनुसार, सविता कुमारी का बेटा रोसड़ा थाना क्षेत्र में भाड़े के मकान में रहकर पढ़ाई करता था। वह रूम को खाली करने के लिए वह अपनी मां सविता कुमारी (जो सरकारी स्कूल में शिक्षका भी थी) के साथ स्कूटी से रोसड़ा जा रहा था। वे सिंघियाघाट बाजार चौक से रोसड़ा की तरफ बढ़े थे कि सीमान चौक पर पहुंचते ही सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार मां-बेटे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, सदर अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके बेटे का इलाज किया जा रहा है। हालांकि हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित भागने में सफल रहा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *