[ad_1]

फिर मंहगे हुए टमाटर
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल से तस्करी करके लाए जा रहे नेपाली टमाटर पर सख्ती का असर मंडी पर दिखने लगा है। नेपाली टमाटर की आवक कम होने से मंगलवार को बेंगलुरु से आने वाले टमाटर के दाम रिकाॅर्ड स्तर पर पहुंच गए। थोक में जहां टमाटर 160 से 180 रुपये किलो के बीच बिका तो वहीं खुदरा बाजार में टमाटर ने एक महीने में दूसरी बार दोहरा शतक लगा लिया। खुदरा बाजार में टमाटर 200 से 240 रुपये किलो के बीच बिका।
जुलाई के पहले सप्ताह में टमाटर की कीमतें खुदरा बाजार में 200 रुपये किलो तक पहुंच गई थी। जब टमाटर का भाव बढ़ा तो नेपाल में तस्कर सक्रिय हुए और तस्करी करके टमाटर यहां की मंडियों में भेजी जाने लगी। थोक में नेपाली टमाटर 50 से 60 रुपये और खुदरा बाजार में टमाटर 100 से 120 रुपये किलो बिकने लगा।
इसे भी पढ़ें: चौरीचौरा हत्याकांड: बेसुध हो जा रही मां, बोली- पुतले की तरह जल गया मेरा बेटा, किसी ने नहीं बुझाई आग
[ad_2]
Source link