Delhi : सहमति संबंध में रह रही महिला की पीट-पीटकर हत्या, सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी की तलाश

[ad_1]

Woman living in a consensual relationship was beaten to death

demo pic…
– फोटो : istock

विस्तार


गीता काॅलोनी इलाके में सहमति संबंध में दोस्त के साथ रह रही महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। महिला की पहचान पूजा के रूप में हुई है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस को घटनास्थल से महिला के दोस्त दीपक का एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट में आरोपी ने परेशान होकर पूजा की हत्या कर खुद भी सुसाइड करने की बात लिखी है। 

माना जा रहा है कि पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी ने सुसाइड नोट का नाटक किया है। गीता काॅलोनी थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पूजा अपने 16 वर्षीय बेटे के साथ न्यू लाहौर, शास्त्री नगर स्थित फ्लैट की दूसरी मंजिल पर रहती थी। कई साल पहले पूजा के पहले पति की मौत हो गई थी। उसी से पूजा का बेटा है। दूसरी शादी करने पर वह ज्यादा दिन नहीं चली। 

वर्ष 2016 में पूजा ने दूसरे पति को छोड़ दिया। करीब तीन साल पहले पूजा की दोस्ती दीपक नामक ऑटो चालक से हुई। दोनों ने एक साथ रहना शुरू कर दिया। सब कुछ ठीक चलता रहा, लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। दो-तीन माह से दीपक और पूजा विवाद के बाद अलग रह रहे थे।

मंगलवार को दीपक घर पहुंचा और उसने पूजा के बेटे को ट्यूशन के लिए भेज दिया। शाम के समय वह वापस लौटा तो देखा कि घर पर बाहर से ताला लगा है। शक होने पर ताला तोड़ा तो अंदर फर्श पर मां का शव पड़ा था। उसके शरीर पर पीटने के निशान थे। सिर पर भी किसी भारी वस्तु से हमला किया गया था।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *