[ad_1]

पंतगों से सजे दिल्ली के बाजार
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इस बार जश्न-ए-आजादी परी, लग्गू, चीरा, तावा पतंगों के साथ मनेगी। पंद्रह अगस्त से पहले इसी तरह के अजब-गजब नामों वाली पतंगों से बाजार सज गए हैं। सदर बाजार, चांदनी चौक, जामा मस्जिद समेत अन्य चौक-चौराहों पर पतंग ही पतंग दिख रही है। मांग बढ़ने के साथ ही पतंग, चरखे और मांझे की कीमत भी बढ़ गई है। आम दिनों में पतंग का सौ रुपये का पैकेट इस वक्त 150 रुपये में मिल रहा है, जबकि मांझे की कीमत 500-800 रुपये के बीच है।
दरअसल, 15 अगस्त के मौके पर पतंगबाजी की पुरानी रिवायत है। पुरानी दिल्ली के लोग पतंग उड़ाकर आजादी का जश्न मनाते हैं। जश्न-ए-आजादी के करीब पंद्रह दिन पहले ही दिल्ली के बाजार तरह-तरह की पंतगों से सजे हुए हैं। पतंग विक्रेता राहुल ने बताया कि पन्नी वाले पतंगों के साथ ही कागज वाले पतंगों की भी मांग है। तावा पतंग लोगों को लुभाते हैं।
[ad_2]
Source link