Varanasi: थोड़ी पढ़ाई थोड़ी घुमाई की थीम पर बीएचयू पहुंचीं हिमाचल की 30 छात्राएं, इतिहास से हुईं रूबरू

[ad_1]

30 girl students from Himachal pradesh reached BHU on theme of thodi padhai thodi ghumai

काशी विश्वनाध धाम में हिमाचल प्रदेश की छात्राएं
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सांसद भारत दर्शन कार्यक्रम के तहत हिमाचल प्रदेश से 30 छात्राओं का दल बीएचयू भ्रमण के लिए पहुंचा। केंद्रीय युवा कल्याण और खेलमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने संसदीय क्षेत्र हमीरपुर से थोड़ी पढ़ाई थोड़ी घुमाई थीम पर इन्हें बनारस भिजवाया है। बीएचयू के बाद हिमाचल से आए दल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भी हाजिरी लगाई। दिव्य-भव्य काशी विश्वनाथ परिसर का अवलोकन किया। क्रूज से मां गंगा की मनमोहक आरती भी देखी। सारनाथ का भ्रमण कर सभी अयोध्या रवाना होंगे।

बीएचयू में छात्राओं ने मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में महामना मालवीय की चित्र वीथिका के बारे में जाना। इसके बाद केंद्र के महामना सभागार में दल का छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुपम कुमार नेमा और केंद्र समन्वयक प्रो. संजय कुमार ने स्वागत किया। उन्होंने बनारस की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के गौरवशाली इतिहास से भी उन्हें परिचित कराया।

छात्राओं की कुछ जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। अंत में विवि पर बने वृत्तचित्र को दिखाया गया। समूह के प्रतिनिधियों और छात्राओं ने व्यवस्था की सराहना की। संचालन डॉ. धर्म जंग ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राजीव वर्मा, डॉ. रमेश लाल, अरविंद पाल, विवेक, रंजीत, छोटे लाल, दिलीप मौजूद रहे। दल लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिल सकता है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *