Bihar News: सेवा-सत्कार से अब भरेगी जेब; नीतीश सरकार ने लायी ऐसी योजना कि बैठे-बिठाए मिल सकता है रोजगार

[ad_1]

Job alert by cm nitish kumar bihar government as business ideas in bihar tourism satkar centre franchise

सरकार ने लायी ऐसी योजना कि बैठे-बिठाए मिल सकता है रोजगार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अब आप बिहार के राष्ट्रीय/राजकीय राजमार्गों के निकट पर्यटकों के लिए ‘सत्कार’ केंद्र शुरू कर स्वयं के साथ राज्य के अन्य युवाओं के लिए भी रोजगार सृजन कर सकते हैं। पर्यटन विभाग आपको इसके लिए कुल लागत की 50 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करा रहा है। बिहार मार्गीय सुविधा प्रोत्साहन योजना के तहत पर्यटन विभाग की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ राज्य के नागरिकों को मुहैया कराया जा रहा है।

पर्यटन सचिव अभय कुमार सिंह ने कहा है कि राज्य के चिन्हित पर्यटन परिपथों पर यात्रा के दौरान पर्यटकों को आधुनिक गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के निमित्त मार्गीय सुविधा प्रोत्साहन योजना की रूपरेखा पर्यटन विभाग द्वारा तैयार की गई है। सात अगस्त से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। राज्य के युवा आगे आएं और योजना के लिए तय मानकों का अध्ययन कर आवेदन करके इस योजना का लाभ उठाएं।

इस योजना के अन्तर्गत राज्य के कुल 23 महत्वपूर्ण पर्यटन परिपथों (राष्ट्रीय/राजकीय राजमार्गों) का चयन किया गया है। इन चयनित मार्गो पर मार्गीय सुविधाओं का विकास चार श्रेणियों के अन्तर्गत किया जाएगा, जिसमें प्रीमियम, स्टैण्डर्ड, बेसिक एवं मौजूदा कार्यरत संरचनाएं शामिल होंगी। प्रथम चरण में निर्धारित तिथि तक प्राप्त आवेदनों में से तीन आवेदनों को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान की गई है।

जिनका विवरण इस प्रकार है…

  • मो. तनवीर आलम, प्रीमियम- मार्ग संख्या- 15 (गोपालगंज मुजफ्फरपुर-दरभंगा सुपौल पुर्णियां-किशनगंज मार्ग), प्रोत्साहन राशि: 50 लाख रुपये
  • रणधीर कुमार, स्टैंडर्ड- मार्ग संख्या- 07 (पटना-आरा-रोहतास कैमूर मोहनिया मार्ग), प्रोत्साहन राशि: 35 लाख रुपये
  • प्रशांत शेखर देव, स्टैंडर्ड- मार्ग संख्या- 13 (मुजफ्फरपुर-मोतिहारी मार्ग) प्रोत्साहन राशि: 35 लाख रुपये

आवेदन की यह है प्रक्रिया

आवेदक विभागीय वेबसाइट www.tourism.bihar.gov.in के ‘What’s New सेक्शन से योजना की दिशा-निदेशिका एवं आवेदन डाउनलोड कर लें। निर्धारित पांच हजार रुपये का शुल्क भुगतान हेतु निदेशक, पर्यटन निदेशालय, बिहार, पटना के नाम से देय डिमांड ड्राफ्ट बनवा लें। तदोपरांत सचिव, पर्यटन विभाग के नाम से संबोधित आवेदन को पूर्ण रूपेण भरें और चेकलिस्ट के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर बंद लिफाफे में मार्गीय सुविधा कोषांग, पर्यटन विभाग में समर्पित करें।

इन मार्गीय सुविधाओं पर पर्यटकों को निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी

  • गुणवत्तापूर्ण आहार की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आधुनिक सुविधायुक्त रेस्टोरेंट/फूड प्लाजा/कैफेटेरिया
  • वृद्ध एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए प्रावधान के साथ-साथ पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय
  • हस्तशिल्प की दुकान
  • प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था
  • 24×7 पानी और बिजली की सुविधा
  • कार/पर्यटक कोच बस एवं मोटर साइकिल आदि के लिए सुनियोजित पक्की भू-तल पार्किंग की सुविधा
  • उपरोक्त सुविधाओं के अतिरिक्त बैंक एटीएम/ट्रैवल डेस्क/मिनी जनरल स्टोर/वाहन मरम्मत की दुकान/इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन इत्यादि सुविधाएं

योजना के तहत चिन्हित मार्गों और उसके लिए तय मार्गीय सुविधाओं की विवरणी

  • पटना-गया: इस मार्ग पर कुल दो प्रीमियम और स्टैंडर्ड, दो बेसिक और दो कार्यरत सुविधाएं 
  • पटना-वैशाली/केसरिया: इस मार्ग पर कुल दो प्रीमियम और स्टैंडर्ड, दो बेसिक और दो कार्यरत सुविधाएं
  • पटना-नालन्दा: इस मार्ग पर कुल एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, दो बेसिक और दो कार्यरत सुविधाएं
  • गया-नालन्दा: इस मार्ग पर कुल एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, दो बेसिक और दो कार्यरत सुविधाएं
  • गया-वाराणसी (बिहार-उत्तर प्रदेश की सीमा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 तक): इस मार्ग पर कुल तीन प्रीमियम और स्टैंडर्ड, तीन बेसिक और तीन कार्यरत सुविधाएं
  • गया-रांची (बिहार की सीमा तक): इस मार्ग पर कुल दो प्रीमियम और स्टैंडर्ड, दो बेसिक और दो कार्यरत सुविधाएं
  • पटना-आरा-रोहतास-कैमूर-मोहनिया: इस मार्ग पर कुल दो प्रीमियम और स्टैंडर्ड, चार बेसिक और चार कार्यरत सुविधाएं
  • मुंगेर-भागलपुर-पूर्णिया: इस मार्ग पर कुल दो प्रीमियम और स्टैंडर्ड, चार बेसिक और तीन कार्यरत सुविधाएं
  • भागलपुर-बांका-जमुई: इस मार्ग पर कुल दो प्रीमियम और स्टैंडर्ड, छह बेसिक और तीन कार्यरत सुविधाएं
  • वैशाली-सारण-सीवान-गोपालगंज: इस मार्ग पर कुल दो प्रीमियम और स्टैंडर्ड, पांच बेसिक और तीन कार्यरत सुविधाएं
  • वैशाली-मुजफरपुर-सीतामढ़ी: इस मार्ग पर कुल दो प्रीमियम और स्टैंडर्ड, पांच बेसिक और तीन कार्यरत सुविधाएं
  • मधुबनी-सुपौल-अररिया-किशनगंज: इस मार्ग पर कुल तीन प्रीमियम और स्टैंडर्ड, चार बेसिक और पांच कार्यरत सुविधाएं
  • मुजफ्फरपुर-मोतिहारी: इस मार्ग पर कुल तीन प्रीमियम और स्टैंडर्ड, तीन बेसिक और चार कार्यरत सुविधाएं
  • बख्तियारपुर बिहारशरीफ-नवादा रजौली (राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-20): इस मार्ग पर कुल दो प्रीमियम और स्टैंडर्ड, चार बेसिक और चार कार्यरत सुविधाएं
  • गोपालगंज-मुजफ्फरपुर-दरभंगा-सुपौल-पूर्णिया-किशनगंज(पूर्व-पश्चिम गलियारा): इस मार्ग पर कुल तीन प्रीमियम और स्टैंडर्ड, छह बेसिक और नौ कार्यरत सुविधाएं
  • मदनपुर माई स्थान (वाल्मिीकिनगर और गोरखपुर के बीच मार्ग पर): इस मार्ग पर कुल एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत सुविधाएं
  • बगहा-वाल्मिकीनगर: इस मार्ग पर कुल एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत सुविधाएं
  • बगहा-बेतिया: इस मार्ग पर कुल एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत सुविधाएं
  • मोतिहारी-बेतिया: इस मार्ग पर कुल एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत सुविधाएं
  • बेतिया-पुजहा माई: इस मार्ग पर कुल एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत सुविधाएं
  • बेतिया (बिहार)- कुशीनगर (उत्तर प्रदेश): इस मार्ग पर कुल एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत सुविधाएं
  • मोतिहारी-रक्सौल: इस मार्ग पर कुल एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत सुविधाएं
  • गोपालगंज (बिहार)- कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) सीमा पर): इस मार्ग पर कुल एक प्रीमियम और स्टैंडर्ड, एक बेसिक और एक कार्यरत सुविधाएं

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *