Bihar Crime: बालू माफियाओं की पत्थरबाजी से पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, 27 लोगों पर नामजद और 50 अज्ञात के खिलाफ FIR

[ad_1]

Bihar Police vehicle damaged due to stone pelting by sand mafia FIR lodged against 27 people named 50 unknown

पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


छपरा में एक बार फिर से बालू माफियाओं का तांडव देखने को मिला है। यहां पुलिसकर्मी पर बालू माफियाओं के द्वारा हमला किया गया है। घटना सारण के परसा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, परसा थाने की पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पोखरपुर पेट्रोल पंप के समीप से एक बालू लदे ट्रक को जब्त किया था। लेकिन कुछ ही देर बाद चालक ने पुलिस को चकमा देकर ट्रक को लेकर भागने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और ट्रक को पकड़ने के लिए कार्रवाई में जुट गई।

इसी दौरान पुलिस के द्वारा परसा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर से ट्रक को जब्त कर लिया गया। इस बीच बालू माफियाओं ने पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया और जमकर नारेबाजी की। इस घटना में पुलिस का वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों को चोट लगने की बात कही जा रही है। सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार को हल्की चोट आई है।

बालू माफियाओं ने पुलिस पर इस कदर जानलेवा हमला किया कि पुलिस को थाने से अन्य अन्य पुलिस बल को बुलाना पड़ा। इस दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। परसा थाना अध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि एक एसआई को चोट लगी है और पुलिस के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। इस मामले में 27 लोगों पर नामजद तथा 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *