CM Sukhu: पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू, प्रदेश में हुए नुकसान के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मांगा

[ad_1]

himachal flash floods 2023 cm sukhvinder singh sukhu meet pm narendra modi demands  Special Economic Package

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चर्चा करते मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। उन्हें हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री से हिमाचल को जल्द अंतरिम राहत राशि जारी करवाने का अनुरोध किया। साथ ही बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय टीम भेजने पर उनका धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हिमाचल के लिए विशेष आर्थिक पैकेज मांगा। 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में राहुल गांधी से भी मुलाकात की और उन्हें प्राकृतिक आपदा के चलते प्रदेश में हुए नुकसान से अवगत कराया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने राहुल गांधी को सरकार और संगठन की गतिविधियों की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने नड्डा से प्राकृतिक आपदा से हुए भारी नुकसान के बारे में चर्चा की। साथ ही हिमाचल को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दिलाने का अनुरोध किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *